फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं बनी किसानों और प्रशासन में सहमति, निर्माण हटाया जाना तय
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर आईएलएस सिस्टम लगाने के लिए भलुही मदारीपट्टी व बेलवा दुर्गा राय के किसानों से जमीन ली जाएगी। इसके मद्देनजर एसडीएम व तहसीलदार किसानों से वार्ता करने बुधवार को उनके गांव पहुंचे। दोनों पक्षों में बात नहीं बन पाई। इसलिए वापस लौट गए। हालांकि उड़ान के पूर्व इस दायरे में आने वाले 10 चिह्नित स्थानों पर निर्माण हटाया जाना है, जो हर हाल में 26 नवंबर के पहले होना है।
एयरपोर्ट पर आईएलएस सिस्टम लगाने के लिए 34 एकड़ जमीन की दरकार है। इसमें 70 फीसदी भूमि ली जा चुकी है। शेष 30 फीसदी ली जानी है। शेष जमीन में बेलवा दुर्गा राय व भलुही मदारीपट्टी की भूमि के अलावा भवन भी हैं। जिनके भवन व भूमि का प्रशासन ने मुआवजा तैयार कर लिया है। किसान मकान बनवाने के लिए अलग से जमीन की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन

एसडीएम वरुण कुमार पांडेय तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह समेत राजस्व टीम के साथ बुधवार को भलुही मदारीपट्टी गांव में पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की। एसडीएम ने किसानों के बीच स्पष्ट कर दिया कि भवन बनवाने के लिए अलग से भूमि किसी स्थिति में नहीं मिलेगी। किसान भी अपने मांग पर अड़े रहे। हालांकि कुछ ने प्रशासन की बात को समझते हुए मौन हामी भी भरी। कुछ ने एसडीएम से कहा कि मकान बनवाने के लिए कसाडा की ओर से सहूलियत दी जाए। जिस पर एसडीएम ने सहमति जताई। इसके अलावा 26 से एयरपोर्ट से आरंभ हो रहे उड़ान के दायरे में 10 प्वाइंट चिह्नित हैं। इसमें चार भलुही मदारीपट्टी व छह बेलवा दुर्गा राय में हैं। चिह्नित प्वाइंटों में कुछ की ऊपरी परत व पानी की टंकी हटाई जानी है। उन्होंने कहा कि 26 के पूर्व चिह्नित स्थलों को खाली करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

रत्नेश ने सपरिवार की इच्छा मृत्यु की मांग
कसया (कुशीनगर )। भलुही मदारी पट्टी निवासी रत्नेश कुमार मिश्र ने बुधवार को राष्ट्रपति, उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग की है। यह मामला कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में उनके अचल संपत्ति से संबंधित है। उनका कहा है कि प्रशासन मनमाने तरीके से मेरी अचल संपत्ति (भवन और कृषि योग्य भूमि) का चिह्नांकन, सीमांकन और मूल्यांकन करना चाहता है। इससे क्षुब्ध होकर सपरिवार ( माता, पत्नी, पुत्री एवं दो पुत्रों) की इच्छा मृत्यु की मांग करता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें