फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार

Mon, 28 Apr 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बिहार में अगली सरकार भी एनडीए गठबंधन की बनेगी, क्योंकि नीतीश सरकार ने बिहार से न केवल जंगलराज का खात्मा किया है, बल्कि विकास की उच्चाइयों पर ले जाने का कार्य किया है। आज लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये बातें बिहार सरकार के सूचना एवं प्रौद्यौगिकी मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू पटेल ने कही। वे रविवार को सेवरही के अवदान टोला में पार्टी पदाधिकारी के घर आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान मनोज सिंह पटेल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, जेके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वागत किया : दुदही। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के लोगों ने रविवार को क्षेत्र के गौर श्रीराम चौराहे पर बिहार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का स्वागत किया। वे एक निजी कार्यक्रम में जा रहे थे। स्वागत से अभिभूत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें समाज के सभी वर्ग के लोगों का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें