फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर

Wed, 22 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भैसहा गाँव के पास छितौनी तटबंध के सटकर बहती नदी की धारा (संवाद)
विज्ञापन
खड्डा। नारायणी नदी में वाल्मीकिनगर बैराज से छोड़े जा रहे पानी का डिस्चार्ज पिछले चार दिनों से एक लाख क्यूसेक के आसपास है। इसके चलते भैंसहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेमी ऊपर बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित गांव और तटबंध फिलहाल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 8 बजे भैंसहा गेज स्थल पर जलस्तर 95.10 मीटर (चेतावनी बिंदु से 10 सेंटीमीटर ऊपर) दर्ज किया गया, जो शाम 4 बजे बढ़कर 95.20 मीटर (चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर) पहुंच गया। वाल्मीकिनगर बैराज से सुबह 6 बजे, 8 बजे, 10 बजे और दोपहर 12 बजे तक 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इसके बाद दोपहर 2 बजे डिस्चार्ज बढ़कर 1.14 लाख क्यूसेक हो गया, जो शाम 4 बजे तक इसी स्तर पर बना रहा। इधर, पिछले दो दिनों से भैंसहा गांव के समीप छितौनी तटबंध के किमी 8.651 से 8.800 के बीच नदी की धारा का दबाव बना हुआ है। स्थिति पर नजर रखते हुए बाढ़ खंड की टीम परक्यूपाइन लगाकर धारा को मोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल तटबंध, ठोकरों और आसपास के बाढ़ प्रभावित गांव पूरी तरह सुरक्षित हैं। विभाग लगातार जलस्तर और नदी की धारा पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें