फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बरसात में सड़कों पर बने गड्ढे भरे जाएंगे

Wed, 22 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भरने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका ने गड्ढा भराई का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। कुछ सड़कों पर बने गड्ढों पर गिट्टियां गिराने का कार्य भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

बीते 15 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद जिले की सड़कों की हालत बिगड़ गई है। डामर उखड़ने और जलभराव की वजह से कई जगह हादसे की आशंका बढ़ गई है। शहर के कॉलेज रोड पर जलकल से कॉलेज के पास तक, दरबार रोड, कसेरा टोली रोड समेत शहर के कई प्रमुख मार्ग पर छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई सड़कों पर एक-एक फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बाइक और ई-रिक्शा चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ई-रिक्शा चालक संजय कुमार ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरा है। पता ही नहीं चलता कि कितना गहरा है। रोज दो-तीन बार झटका लगता है। गाड़ी भी खराब हो गई। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ संतराम सरोज ने बताया कि बरसात के कारण बड़ी मरम्मत अभी संभव नहीं है। इसलिए शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को अस्थायी रूप से भरवाया जाएगा। इसके लिए गड्ढा भराई अभियान शुरू करा दिया गया है। कॉलेज रोड पर बने गड्ढों में गिट्टियां भरवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। अन्य सड़कों पर बने गड्ढों में भी शीघ्र गिट्टियां भरवाने का कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें