फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाने पर तड़पता रहा चाकू लगने से घायल नबी... पुलिस ने देखा तक नहीं

Fri, 24 Oct 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाने पर बुलाकर उसके दर्द में ही अकेले छोड़ दिये पुलिसकर्मी न,तुर्कपट्टी थाने पर चाकू
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। सलीम की हत्या के बाद पूरे सोशल मीडिया पर उबाल देखा गया। एक्स पर दर्जनों लोगों ने यूपी पुलिस और कुशीनगर पुलिस को टैग कर सलीम के हत्या में न्याय की मांग की।
विज्ञापन

इसमें यूपी पुलिस की एक्स हैंडल से जवाब भी मांगा गया जिसके बाद कुशीनगर पुलिस की मीडिया सेल में अवगत कराया कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। इसके इतर ग्राउंड लेवल पर पुलिस की निर्दयता ने सभी को हैरान कर दिया।
चाकूबाजी का शिकार नवी बुधवार देर रात प्राथमिक उपचार के बाद घर आ गया था लेकिन बृहस्पतिवार सुबह उसकी हालत खराब हुई तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान किसी सिपाही ने परिजनों को फोन कर गवाही के लिए बुलाया। जिला अस्पताल में भर्ती नवी जैसे-तैसे एंबुलेंस से थाने पहुंचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने नवी को उसके हालत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वह एक वृक्ष के नीचे लंबे समय तक पड़ा रहा। उसके बाद गाड़ी मंगाकर घर पहुंचा। जहां उसकी हालत खराब हो गई। आनन फानन में उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया। चर्चा है कि थानाध्यक्ष को पुलिस एसपी ने तलब किया था और कुछ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी घटनास्थल के समीप थी ऐसे में चूक हो सकती है लेकिन जिसने ये सुना वह हैरान रह गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें