दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम बैदौली टोला नहर की पुलिया के पास नहर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे एक 57 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाई। शव की पहचान थाना क्षेत्र के कतौरा निवासी स्वामीनाथ प्रसाद के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कतौरा निवासी 57 वर्षीय स्वामीनाथ बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे साइकिल से गौरीश्रीराम बाजार गए थे।
देर रात तक वे घर वापस नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव बैदौली छोटी नहर पुलिया के पास मिला। संवाद