फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माइनर टूटने से सरसों और गेहूं की फसलें डूबीं

विज्ञापन
माइनर टूटने से शोभा छपरा गांव के पास किसानों की खेत में भरा पानी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में नहर टूटने और ओवरफ्लो होने से किसानों की फसलें डूब गई है। रविवार को रायपुर खोपा, भेड़ीहारी और शोभा छपरा गांवों में माइनर नहर का पानी खेतों में घुस गया, जिससे सरसों, गेहूं और गन्ने की फसलें डूब गईं।
विज्ञापन

रायपुर खोपा और भेड़ीहारी के सरेह में माइनर नहर के ओवरफ्लो होने से गेहूं और सरसों की फसलें प्रभावित हुई हैं। माइनर के पश्चिमी दिशा में देवी शरण, रविंद्र सिंह, पप्पू सिंह, दीनानाथ, आशुतोष, श्रीकिशुन और केशमूरत सहित दर्जनों किसानों के खेत पानी में डूब गए। वहीं शोभा छपरा गांव में कोटवा शाखा नहर से निकली एक माइनर नहर टूट गई। किसान सत्येंद्र, अमरेंद्र, टीमल कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, शहाबुद्दीन अंसारी, छोटेलाल कुशवाहा और छोटे साहनी की गेहूं और गन्ने की फसलें पानी से भर गईं। माइनर जहां पर टूटी है उसी जगह पर कुछ दिनों पहले भी टूटी थी, जिसकी हाल ही में मरम्मत हुई थीं। सिंचाई विभाग के जेई आकाश कश्यप ने बताया कि रेगुलेटर से पानी का बहाव कम कर दिया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें