संवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। क्षेत्र के फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर 32वीं राजा इंद्रजीत प्रताप बहादुर शाही ऑल इंडिया मैत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया।
इसमें कश्मीर ने बेल्थरा
को 4-3 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी ग्रामीण
अंचल होते हुए फुटबाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन व प्रबंधन की सराहना करते नजर आए।
विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों ने कहा कि यहां जो प्रेम व स्नेह के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिला, वह यादगार बना रहेगा। मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने दर्शकों से मिले स्नेह को खूब सराहा।