फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लग्जरी कार और बाइक की किस्त चुकाने के लिए किया दोस्त का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। लग्जरी कार और बाइक की किस्त जमा करने के दबाव में सरवन साहनी ने अपने दोस्त मनीष शर्मा की हत्या कर दी। कर्नाटक पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो माह पहले लग्जरी कार खरीदी थी।
विज्ञापन

कार और बाइक की किस्त जमा करने को लेकर वह आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि मनीष के पास रुपये हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही गांव के चौती टोला निवासी सरवन साहनी कर्नाटक के मंगलूरू में अपने दोस्त मनीष शर्मा के साथ रहता था। आरोप है कि वह मनीष को सुनियोजित तरीके से जंगल की ओर ले गया और रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव झाड़ियों में छिपाकर फरार हो गया।
हत्या के बाद सरवन ने मनीष के मोबाइल फोन से 63,720 रुपये दूसरे खाते में स्थानांतरित कर दिए। इसके बाद वह कर्नाटक से अपने घर के लिए रवाना हो गया। रास्ते में उसने खाते में स्थानांतरित रकम भी अपने पास मंगवा ली।
विज्ञापन

मनीष के भाई सोनू ने कर्नाटक पहुंचकर उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कर्नाटक पुलिस ने सरवन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया। शव सड़-गल जाने के कारण उसकी पहचान के लिए डीएनए जांच की प्रक्रिया अपनाई गई।
मनीष के भाई सोनू ने बताया कि जेल भेजने से पहले कर्नाटक पुलिस की पूछताछ में सरवन ने हत्या से जुड़ी पूरी जानकारी दी। उसने रॉड से सिर पर वार कर हत्या करने और शव झाड़ियों में फेंकने की बात भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें