फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने गला रेतकर बेटे को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने गला रेतकर बेटे को मौत के घाट उतारा
विज्ञापन

- कागज काटने वाले कटर (चाकू) से पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला
- पडरौना शहर में स्क्रीन प्रिंटिंग का कार्य करता था हत्यारोपी
- शराब के नशे में धुत होकर पहुंचा था घर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। शनिवार तड़के पडरौना शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवकीनगर में एक व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात 13 साल के अपने बेटे की कागज काटने वाले कटर से गला रेतकर हत्या कर दी। पत्नी का भी गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। वह घायल हो गई और अब खतरे से बाहर है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी घर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर भोर में करीब तीन बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी घटना के दौरान नशे में धुत बताया जा रहा है। हत्यारोपी के भाई की तहरीर पर पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
बताया जा रहा है कि देवकीनगर निवासी पवन सिंह पडरौना शहर में स्क्रीन प्रिंटिंग का कार्य करता था। वह शराब पीने के आदी था और परिवार से झगड़ा करता था। शुक्रवार की देर शाम घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो गया। उसके बाद घर से बाहर चला गया। उसकी पत्नी प्रीति ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार रात उनका पति पवन सिंह घर आया और 13 साल के बेटे को बिस्तर लगाने के लिए बोला। जैसे ही बेटा बिस्तर लगाने लगा, पीछे से उसने गला रेतकर बेटे को मार डाला। बेटे को बचाने के लिए वह दौड़ी तो उसका भी गला रेतकर हत्या की कोशिश करने लगा। किसी तरह प्रीति ने जान बचाई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शनिवार भोर में इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घटना की जानकारी शनिवार सुबह जैसे ही लोगों को हुई, घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। अंश की मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है। इस विवाद में हत्या हुई है। सूचना मिली है कि वह नशे की हालत में घर पहुंचा था और इस घटना को अंजाम दिया। हत्यारोपी के भाई रतन सिंह की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पवन सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें