15 परीक्षा केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नौ हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- सुबह दस से साढ़े बारह बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी दो पालियों में परीक्षा
- परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले मिलेगी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति
- प्रत्येक केंद्र पर तैनात होंगे एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रशासन की कड़ी निगरानी में रविवार को दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसमें कुल 9374 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इसके लिए जिले के 15 विद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस परीक्षा को सूचिता के लिए प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर एक एसआई और छह कांस्टेबल तैनात रहेंगे।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे तक प्रथम और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दो पालियों में शिक्षक पात्रता परीक्षा होगी। इसमें कुल 9374 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना, जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल बलुचहां पडरौना, स्योबाई कमला देवी कन्या इंटर कॉलेज पडरौना, सेंट थरेस पडरौना, सेंट जेवियर्स स्कूल पडरौना, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पडरौना, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर, लिंगहसन बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल कसया, नवजीवन मिशन स्कूल कसया, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया, किसान इंटर कॉलेज साखोपार और श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा समेत कुल 15 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी और परीक्षा शुरू होने के पांच मिनट बाद परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश रोक दिया जाएगा। सूचित पूर्वक परीक्षा कराने के लिए प्रशासन की तरफ से सभी केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा के प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी निगरानी करेंगे। इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से एक-एक एसआई की अगुवाई में छह कांस्टेबल तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया इस परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा के दौरान परीक्षा की सूचित खंडित करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
्र