पूजा अर्चना कर मंदिर से बाहर निकलते इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल व अन्?
- फोटो : KUSHINAGAR
मुख्य न्यायाधीश ने भगवान बुद्ध का किया दर्शन
चीवर चढ़ाया व स्तूप का भ्रमण किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने शुक्रवार को कुशीनगर में भगवान बुद्ध का दर्शन किया। भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया व स्तूप का भ्रमण कर प्राचीनता व ऐतिहासिकता के बारे में जानकारी हासिल की।
मुख्य न्यायाधीश का काफिला मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन के बाद रामाभार स्तूप पहुंचा। यहां उन्होंने स्तूप की परिक्रमा कर बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए इस स्थल के महत्व को जाना। उन्हें दर्शनीय स्थलों की जानकारी गाइड डॉ. अभय राय दे रहे थे। थाई मोनास्ट्री की देखरेख में संचालित थाई मंदिर का भी भ्रमण किया। यहां मंदिर में हुए नक्काशी व भगवान बुद्ध की अलग-अलग मुद्राओं में प्रतिमाओं को देखा। इसके पूर्व होटल पथिक निवास में मुख्य न्यायधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।
इस मौके पर जिला न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी धवल जायसवाल, कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, भंते अशोक, संरक्षण सहायक शादाब खान, एसडीएम भावना सिंह आदि मौजूद रहीं।