फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसहर बस्ती को विधायक ने लिया गोद

विज्ञापन
गुरवलिया मुसहर बस्ती में गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार वितरण करते विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मुसहर बस्ती को विधायक ने लिया गोद
विज्ञापन

गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का थैला वितरित किया
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। दुदही क्षेत्र के गुरवलिया की मुसहर बस्ती को क्षेत्रीय विधायक ने शुक्रवार को गोद लिया। उन्होंने मुसहर बस्ती के हर परिवार का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने मुसहर बस्ती की गर्भवती व धात्री महिलाओं को पुष्टाहार का थैला वितरित किया।
विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सीधे पहुंचाने की है। बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देकर प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ शांति पांडेय और संचालन कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सहायक अध्यापक राजू कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, महेश कुमार, समीर सिंह, राहुल शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संध्या देवी, प्रतिमा देवी, निर्मल देवी, मित्रा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें