फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

Tue, 21 May 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। आरएसएस की सेवरही इकाई के मतदाता जागरण मंच के सदस्यों ने सोमवार को मोहल्लों का भ्रमण किया। लोगों से एक जून को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कस्बा के स्वर्ण नगर, पटेल नगर, जवाहर नगर सहित अन्य मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते हुए संघ के नगर कार्यवाह गुरुशरण जायसवाल ने बताया कि मतदान लोगों का संवैधानिक अधिकार है। मतदान से ही लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं। उन्होंने लोगों को शत-प्रतिशत लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर सह कार्यवाह राजेंद्र वर्मा, निर्मल अग्रवाल, राजेश जायसवाल, प्रहलाद वर्मा, राजेश्वर गुप्ता, अरविंद जायसवाल, छोटेलाल वर्मा आदि मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें