ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट से बाइक चालक की मौत
गोड़रिया(कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गोड़रिया बाजार में मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
कुबेरा भुआलपट्टी गांव निवासी प्रतीक उर्फ गोलू गुप्ता (23) बाइक से घर जा रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे गोड़रिया के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। संवाद