कुशीनगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
इनकी हुई मौत
ग्रामीण बताते हैं कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला मे हल्दी रस्म के दौरान कुएं पर चढ़कर भांगड़ा देखते समय कुएं में 25 से अधिक महिलाएं व बच्चियां गिर गईं। उनमें से एक वर्ष की परी पुत्री राजेश, आरती (10) पुत्री इंद्रजीत चौरसिया, शशिकला (15) पुत्री मोहन चौरसिया, पूजा (15) पुत्री बलवंत यादव, सुंदरी (15) पुत्री प्रमोद कुशवाहा, ज्योति (15) पुत्री रामबराई चौरसिया, राधिका (16) पुत्री महेश कुशवाहा, पूजा (20) पुत्री रामबड़ाई चौरसिया, मीरा (25) पुत्री सुग्रीव विश्वकर्मा, शकुंतला देवी (35) पत्नी भोला चौरसिया, ममता देवी (35) पत्नी रमेश चौरसिया, मन्नू (20) पुत्री श्रवण की मौत हुई है।