फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमओआईसी के वेतन से हो सकती है धन की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
एमओआईसी के वेतन से हो सकती है धन की वसूली
विज्ञापन

कुशीनगर। मरीजों के नाश्ता व भोजन समेत अन्य मदों की रकम अपने निजी बैंक खाते में मंगाने के मामले में डीएम के आदेश पर हुई जांच में एमओआईसी (प्रभारी चिकित्साधिकारी) आरोपी पाए गए हैं। डीएम ने इस मामले की जांच सीडीओ से कराई थी। बताया जा रहा है कि सीडीओ ने डीएम को रिपोर्ट सौंपकर सरकारी धनराशि संबंधित एमओआईसी के वेतन से वसूली कराते हुए संबंधित सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
बताया जाता है कि एनएचएम से प्रसूताओं को दिए जाने वाले नाश्ते, भोजन की धनराशि तीन साल पहले जिले के एमओआईसी अपने निजी खाता में मंगाकर निकासी कर लिए थे। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद विभागीय ऑडिट में मामला पकड़ में आने पर मिशन निदेशक ने डीएम को संबंधित से रिकवरी कराते हुए कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे। डीएम ने सीडीओ से पूरे मामले की जांच कराई।
विज्ञापन

सीडीओ की जांच रिपोर्ट पूरी होने के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजकर सरकारी धन को संबंधित एमओआईसी के वेतन से वसूली कराते हुए इन सभी एमओआईसी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए सिफारिश की गई है। इसके पहले भी तीन बार अलग-अलग हुई जांच में गड़बड़ी सामने आई थी। इस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की गई थी।
एनएचएम का धन अपने निजी खाते में मंगाने के मामले में डीएम के निर्देश पर सीडीओ की तरफ से जांच की गई है। सूचना मिली है कि सीडीओ की जांच में सभी एमओआईसी सरकारी धन अपने निजी खाते में मंगाने के लिए जिम्मेदार मिले हैं। हालांकि इस मामले में वसूली कराने या विभागीय कार्रवाई का कोई आदेश नहीं मिला है। सोमवार को कार्यालय खुलने के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्साधिकारी
एनएचएम के तहत मरीजों के नाश्ते और भोजन के मद में आए धन को प्रभारी चिकित्साधिकारियों की तरफ से अपने निजी खाते में मंगाने की जानकारी हुई थी। उसके बाद सीडीओ से इसकी जांच कराई गई। इस तरह के मामलों में जांच, एफआईआर कराने और विभागीय कार्रवाई करने का कार्य तो सीएमओ को ही कराना चाहिए था। मेरे संज्ञान में यह मामला आने पर सीडीओ से जांच कराई। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- एस. राजलिंगम, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें