फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विकास कार्यों का एमएलसी ने किया लोकार्पण

Sat, 13 Jun 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मिश्रौली गांव में लोकार्पण करते एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ।संवाद
विज्ञापन
पिपराघाट। ग्राम सभा मिश्रौली में एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जिससे लोगों को सहूलियत व सुविधाएं मिल रही हैं।
विज्ञापन

एमएलसी सिंह ने नवनिर्मित मनरेगा पार्क, अमृत सरोवर, शवदाह गृह आदि परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव मिलकर गांवों में मूलभूत सुविधाओं के अलावा दूसरी अन्य जरूरी संसाधनों से सुसज्जित कर चमका रहे हैं। यह सब प्रदेश सरकार की नीतियों के चलते पूरा हो पा रहा है।
इसके पूर्व राम-जानकी मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा पंडाल स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा होना चाहिए। शिक्षा बेटे व बेटी दोनों के लिए बहुत ही जरूरी है। इस मौके पर डा.संजय सिंह, प्रधान सिरजा देवी, श्रीकांत उपध्या,नरेश पाल रामनरेश चौहान,बलिस्टर कुशवाहा, त्रिलोकी सिंह, संजीव गुप्ता, व्यास कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा,नगीना कुशवाहा,सुभाष सिंह, सुभाष यादव, आदि मौजूद रहे। संवाद

मिश्रौली गांव में लोकार्पण करते एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें