फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी से मिले विधायक, दरोगा पर कार्रवाई की मांग

Sat, 25 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बड़हरा गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए लाठीचार्ज प्रकरण को लेकर शुक्रवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने घायलों के साथ एसपी से मुलाकात की। विधायक ने एसपी को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर दोषी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बड़हरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम मां लक्ष्मी की मूर्ति विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली जा रही थी। जुलूस में शामिल युवक अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। जैसे ही जुलूस बड़हरा ढाले के पास शिव मंदिर पहुंचा, कुछ युवक आतिशबाजी करने लगे। इस दौरान मिश्रौली चौकी इंचार्ज शनि जावला नाराज हो गए और कथित रूप से लाठी भांजना शुरू कर दिए, जिससे भगदड़ मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी प्रभारी मिश्रौली की लाठी से दिव्यांग सहित सात युवक घायल हो गए। इससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने शिव मंदिर के पास मूर्ति रोक कर दरोगा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे तक विसर्जन रुका रहा। सूचना पर सदर विधायक मनीष जायसवाल और कोतवाल हर्षवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शाम करीब सात बजे मूर्ति विसर्जन संपन्न हुआ। मामले में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने दरोगा की लाठी से घायल अजीत रौनियार, अजय गुप्ता आदि को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिले ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें