फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो पक्षों में मारपीट, चार पर केस

Sat, 25 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे वे अपने मित्र अनूप सिंह के साथ गांव के खलिहान के रास्ते अपना खेत देखने जा रहे थे। उसी दौरान गांव के राहुल साहनी, गोपाल पासवान, सत्यम राय और किशन साहनी समेत चार लोग हमलाकर उन्हें और उनके मित्र को मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल साहनी, गोपाल पासवान, सत्यम राय व किशन साहनी के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें