फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा सीएचसी में ओटी का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट रेफरल यूनिट के तहत तैयार ऑपरेशन थिएटर का मंगलवार को विधायक मोहन वर्मा ने उद्घाटन किया। इसके साथ ही सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर प्रसव के मामलों में मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर करने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

हाटा नगर के वार्ड नंबर-9 निवासी चंद्रप्रभा देवी को प्रसव के दौरान गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इसके बाद सीएचसी के नए ओटी में मेडिकल टीम द्वारा सफलतापूर्वक सिजेरियन ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि हाटा सीएचसी में सिजेरियन की सुविधा शुरू होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस दौरान ओटी समेत आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए। इस दौरान डॉ. वी प्रसाद, डॉ. सुनील निषाद, डॉ. वीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें