कसया। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू कराने की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने 24 सितंबर को अपने कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में जरूरी व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में निर्माण एजेंसी वेंसा के अधिकारी, कसया थाने के एसओ, लोक निर्माण विभाग कुशीनगर के अधिकारी तथा नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला मौजूद रहीं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कक्षाओं के संचालन से पहले आवश्यक निर्माण कार्यों, परिसर की व्यवस्थाओं, सड़क, साफ-सफाई और अन्य जरूरी तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय में प्रथम सत्र की कक्षाएं शुरू होने के दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ जिले के जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संवादग