फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव गंडक नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव गंडक नदी में मिला
विज्ञापन

देवराड़ पिपरा गांव का रहने वाला था दिवेश
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के गांव देवराड़ पिपरा निवासी 22 वर्षीय युवक का शव शनिवार सुबह हेतिमपुर गंडक नदी में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक 28 दिसंबर से घर से लापता था। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के देवराड़ पिपरा निवासी अरविंद शर्मा का 22 वर्षीय बेटा दिवेश शर्मा हाटा सीएचसी में फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण करता था। 28 दिसंबर को प्रशिक्षण लेने सीएचसी गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। पिता अरविंद शर्मा ने अनहोनी की आशंका जताते हुए हाटा पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह कसया थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में गंडक नदी में दिवेश शर्मा का शव मिला। सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिर और सीने पर चोट के निशान थे। पिता अरविंद शर्मा की तहरीर पर हाटा पुलिस दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें