गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी बाजार में बुधवार की दोपहर स्कूल गया छात्र देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। चिंतित परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए करीब पांच घंटे बार छात्र को विशनपुरा थाना क्षेत्र के गोरड़िया बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव के विजयपुर उत्तर पट्टी निवासी अनिल गोंड़ ने पुलिस को सूचना दी कि उनका पुत्र तुर्कपट्टी के एक स्कूल में पड़ने गया था। वहां वह कक्षा आठवीं का छात्र है। वह स्कूल में हुए मध्यांतर में वह एक दुकान पर गया था। उसके दोस्तों ने बताया कि दुकान से ही बाइक सवार दो युवक उसे लेकर कहीं चले गए हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की। उसे विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोरड़िया से बरामद कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है।