फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र 14 घंटे बाद मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता छात्र 14 घंटे बाद मिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

बुधवार को विद्यालय गया था कक्षा की तीन का छात्र, वापस नहीं आया था
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। सेवरही कस्बे से बुधवार सुबह लापता छात्र 14 घंटे बाद बृहस्पतिवार को मिल गया। कक्षा तीन का यह छात्र विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसका पता लगाने की मांग की थी। यह छात्र कप्तानगंज से छपरा कचहरी जा रही ट्रेन में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर मिला।
तरयासुजान थानाक्षेत्र के सिसवा दीगर गांव के मूल निवासी इमामुद्दीन सिद्दीकी सेवरही के आजाद नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। उनका 12 वर्षीय भतीजा जुनेद सिद्दीकी पुत्र मुन्ना सिद्दीकी उनके अन्य बच्चों के साथ एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। वह बुधवार सुबह सात बजे के आसपास घर से स्कूल के लिए निकला था, लेकिन स्कूल न जाकर कहीं और चला गया। दोपहर में जब स्कूल में छुट्टी हुई तो अन्य बच्चों ने उसे खोजा, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बच्चों को लगा कि वह पहले ही घर के लिए निकल गया होगा, लेकिन जब वह लोग घर पहुंचे तो जुनेद घर पर नहीं मिला। तब लोगों को चिंता हुई और खोजबीन करने लगे। शाम तक खोजबीन की और रिश्तेदारी में फोन करने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला तो चाचा इमामुद्दीन सिद्दीकी ने इसकी लिखित शिकायत सेवरही थाने में की। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।
एसपी के निर्देश पर कई टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। बताया जाता है कि वह मां से मिलने के लिए बैग फेंककर ट्रेन से दुदही चला गया था। वहां से पडरौना निकल गया। बृहस्पतिवार को कप्तानगंज से छपरा कचहरी जाने वाली ट्रेन से वापस आ रहा था तो पुलिस ने उसे खोज लिया। थाने लाकर लिखा पढ़ी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

बच्चे को सकुशल सौंपने वाली पुलिस टीम में सेवरही थाने के एसओ आशुतोष सिंह, चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा, एसआई जीत बहादुर यादव, एसआई रामानंद सिंह, एसआई दिनेश यादव, एसआई संदीप यादव, एसआई सचिन दिवाकर, कांस्टेबल कृष्णमोहन कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें