फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लापता मासूम पड़ोसी के ताला बंद घर में मिला

Tue, 25 Mar 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बा के वार्ड नंबर चार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सोमवार को दोपहर में अजीबो-गरीब परिस्थिति में गायब हुआ। दो वर्ष का बच्चा पड़ोसी के ताला लगे घर में मिला। वहीं पड़ोसी वृद्धा का कहना है कि शायद बच्चा खेलते हुए घर के अंदर चला गया होगा, वह ध्यान नहीं दी। वह ताला बंद कर कस्बे में गई थी। वापस आई तो घर के बाहर लोगों की भीड़ देखी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली कस्बा के वार्ड नंबर चार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी राजेश मद्धेशिया सोमवार को अपने पूरे परिवार के साथ कही बाहर जा रहे थे। उसी समय राजेश मद्धेशिया का नाती 2 वर्षीय शिवम् घर से गायब था।
विज्ञापन

पूरे परिवार के लोग अगल-बगल बच्चे को खोजने लग गए, लेकिन बच्चे का कहीं पता नहीं चला। उसी समय बगल की पट्टीदार 65 वर्षीय बेला देवी के घर के अन्दर से बच्चे का रोने की आवाज सुनाई दी। उस समय घर में ताला बंद था। इसे सुनकर परिजन शोर मचाना शुरू कर दिए और बेला देवी को खोजना शुरू कर दिए। तब तक कस्बे के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मौजूदगी में कमरे का ताला खोल कर बच्चे को बाहर निकाल गया।
इस संबंध में थाना कप्तानगंज के निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया की वह जिला मुख्यालय पर हैं। इस संबंध में फोन आया था पुलिस को तहरीर मिली है। कल दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर देखता हूं क्या मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें