फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे मंत्री, रिंग बांध की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बुधवार को खड्डा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सालिकपुर और महदेवा गांव पहुंचे। निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटे पहले सुबह 10:30 बजे ही उन्होंने गांवों में पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रभावित परिवारों में राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ने पर हर वर्ष कई गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। इससे घरों, फसलों, आवागमन और पशुधन को नुकसान होता है। ग्रामीणों ने बाढ़ से स्थायी निजात के लिए रिंग बांध बनाने की मांग रखी।
मंत्री ने मौके पर मौजूद एसडीएम खड्डा डॉ. संतराम बघेल और विधायक विवेकानंद पांडेय को रिंग बांध निर्माण के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना तैयार होने के बाद प्रकरण मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने बाढ़ खंड के एसडीओ को जलस्तर और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा जरूरतमंद परिवारों तक समय से राहत सामग्री पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें