फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड में उभरने लगा माइग्रेन का दर्द

Thu, 02 Jan 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बढ़ती ठंड के साथ अब माइग्रेन का दर्द उभरने लगा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में हर दिन इलाज के लिए मरीजों की लंबी लाइन लग जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार फास्ट फूड का सेवन और गर्म पानी से स्नान करने से माइग्रेन के मरीजों की तकलीफ बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में माइग्रेन के प्रतिदिन 25 से 30 मरीज आ रहे हैं। मरीजों को समस्या के अनुसार अलग-अलग डॉक्टरों की सलाह भी लेनी पड़ रही है, जबकि सबसे अधिक मरीज मानसिक रोग के ओपीडी में पहुंच रहे हैं। मानसिक रोग विभाग के डॉ. गौरव यादव के मुताबिक, सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से सिर में रक्त संचार प्रभावित होता है। धूप न मिलने से दिमाग में सेरेटोनिन केमिकल असंतुलित होता है जो माइग्रेन के दर्द को बढ़ाता है। साथ ही, धूप के अभाव में नसों में खिंचाव की स्थिति रहती है। सामान्य और माइग्रेन के सिर दर्द में अंतर होता है।
ऐसी स्थिति में दर्द थोड़ी देर बाद कम होने लगता है, लेकिन माइग्रेन का दर्द होने पर मतली आने लगती है, उल्टी हो सकती है। प्रकाश, ध्वनि और गंध के प्रति संवेदनशीलता आती है। पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं इससे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो अधिक गर्म पानी से नहाने पर मरीजों को माइग्रेन का दर्द उभर रहा है। ऐसे में मरीजों को ठंड में बचने के साथ ही उससे बचाव के लिए नियमित डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें