फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पैर फिसलने से बड़ी गंडक नहर में डूबा अधेड़, मौत

Sat, 21 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के मठिया माफ़ी गांव के लाला टोला निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति तिलक पट्टी गांव के सामने बड़ी गंडक नहर में का पैर फिसलने से डूब गया। भैंस चारा रहा व्यक्ति ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने बाहर निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया, जंहा के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मंसूर (50) पुत्र मुख्तार शुक्रवार को दोपहर में तिलक पट्टी गांव के सामने नहर की पटरी पर नित्य क्रिया करने गया था। इस दौरान पैर फिसलने से वह बड़ी गंडक नहर में डूबने लगा। नहर की पटरी पर भैंस चारा रहे एक व्यक्ति ने शोर मचाया। आस-पास के लोग जुटे तो उसे बाहर निकाले और दुदही सीएचसी में भर्ती कराया। वहा के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें