फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म हत्या के लिए ट्रेन के सामने धकेला

Sat, 21 Dec 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। एक छात्रा को शादी का झांसा देकर युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने घर वालों से बताने को कहा तो युवक हत्या की नीयत से रेलवे लाइन से गुजर रही ट्रेन के सामने धक्का दे दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गई और जख्मी हो गई। आसपास के लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। आठ दिसंबर को गांव का रहने वाला एक युवक छात्रा को बहला फुसलाकर अपनी बातों में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर गन्ने के खेत मेंदुष्कर्म किया। किशोरी ने घर वालों से शिकायत करने की बात कही तो उसे रेलवे लाइन के किनारे लेकर गया और उधर से गुजर रही ट्रक के सामने धक्का दे दिया। किशोरी को ट्रेन छूती हुई निकल गई। रेलवे ट्रैक पर गिरने से छात्रा का कमर टूट गया। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। यह देख आस-पास के लोग पहुंचे और घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दिया।
घायल छात्रा का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि युवक पर पाॅक्सो और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें