कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित हरिहरपुर ओवरब्रिज के समीप वाहन की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर छह गांधीनगर निवासी शिवजी प्रसाद (57) बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे किसी परिचित के साथ कस्बे में आए थे। नाश्ता करने के बाद तमकुहीराज कस्बा स्थित हरिहरपुर ओवरब्रिज के समीप शिवजी प्रसाद हाईवे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक टक्कर मार कर दी और भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना की जानकारी तमकुहीराज पुलिस को दी। जानकारी के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन शिवजी दम तोड़ चुके थे। पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।