फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक के पीछे टकराई बोलेरो, चालक गंभीर रूप से घायल

Fri, 13 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कसया-हाटा मार्ग पर पुराने सिनेमाघर के सामने बृहस्पतिवार को बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हाटा कोतवाली के रामपुर पौटवा के पवन सिंह (45) बृहस्पतिवार को कसया से हाटा की तरफ बोलेरो से आ रहे थे। पुराने सिनेमाघर के सामने उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा टकराई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए और चालक पवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें वाहन से बाहर निकालकर हाटा सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें निजी अस्पताल में लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें