फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ब्लाॅक मुख्यालय से करीब सौ मीटर पूरब छठ छठ घाट के पास एक बाइक सवार 53 वर्षीय व्यक्ति किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोग अभी उन्हें अस्पताल भेजवाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत भाग गया। सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बरवापटटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बरहन निवासी 53 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद बाइक से दुदही बाजार की तरफ जा रहे थे। अभी वे ब्लॉक मुख्यालय के करीब सौ मीटर आगे छठ घाट के पास पहुंचे ही थे कि सेवरही की तरफ जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें