मंसाछापर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में पिछले 13 दिनों से मध्यान्ह भोजन नहीं बनवाया जा रहा है। विद्यालय के बच्चे रोज स्कूल तो आ रहे हैं, लेकिन उन्हें भोजन नसीब नहीं हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर बीईओ ने बृहस्पतिवार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटस जारी कर जवाब तलब करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर में कुल 52 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय में बीते एक नवंबर से एमडीएम नहीं बन रहा है। विशुनपुरा बीईओ जयंत भारती ने शुक्रवार से मध्यान्ह भोजन शुरू कराने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बीते 13 दिनों तक भोजन क्यों नहीं बनवाया गया इसकी जानकारी उपलब्ध कराने समेत मामले में नोटिस जारी कर प्रधानाध्यपक से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। बीईओ ने चेताया कि यदि संतोष जनक जबाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जबकि इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजीव गुप्ता ने बताया कि एक नवंबर से मध्यान भोजन नहीं बना है। मैने ग्राम प्रधान और बीईओ को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मध्यान भोजन बनवाने में असमर्थता जताई है। पांच से छह दिन मध्यान भोजन नैतिकता के कारण बनवाया हूं, लेकिन ऑनलाइन शून्य दर्ज किया हूं।