फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट के मामले में चार पर केस

Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। कोर्ट के आदेश पर पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव लछिया देवरिया निवासी चार लोगों पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है। इन आरोपियों पर बीते 26 अप्रैल को एक महिला के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव की निवासी ममता देवी ने कसया बाह्य न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि घटना की सुबह वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पुरानी रंजीश को लेकर गांव के नागेंद्र प्रसाद, जय, विजय व सोनिया देवी उनके दरवाजे पर आकर अपशब्द बोलने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
सूचना के बाद दूसरे दिन कमाने गए पति घर पहुंचे और उनका सीएचसी फाजिलनगर में इलाज कराया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्रा ने बताया कोर्ट के आदेश पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें