फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम को संबोधित मांग पत्र डीआईओएस को सौंपा

Sat, 11 Apr 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डीओएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते शिक्षक।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित 10 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। इसमें संघ की तरफ से चयन वेतनमान समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


संघ के प्रांतीय मंत्री ज्योतिष कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन हर बार शिक्षकों को आश्वासन ही मिला है। उन्होंने चेताया कि यदि शिक्षकों की मांग शीघ्र पूरा नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद प्रांतीय मंत्री और प्रांतीय सदस्य जनार्दन प्रसाद मिश्र की अगुवाई में शिक्षक नेताओं ने सीएम को संबोधित दस सूत्री ज्ञापन डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता को सौंपा। इसमें शिक्षकों का चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, पदोन्नति, शिक्षकों की वरिष्ठता का निर्धारण, प्रान खाते में मोबाइल नंबर, उच्च न्यायालय के आदेश पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य को तदर्थ प्रधानाचार्य का वेतन देना, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन में आने के बाद घोषणा पत्र भरवाने समेत अन्य मांगो को पूरा करने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, जिला मंत्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष हरिहर प्रसाद, आय व्यय -निरीक्षक नितेश कुमार श्रीवास्तव, कृपाशंकर पांडेय, नवनाथ दुबे, महेश मिश्र, उमाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें