फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महात्मा हैनिमैन की जयंती पर सम्मानित किए गए चिकित्सक

Sat, 11 Apr 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। पूर्वांचल होमियो सेवा समिति के तत्वावधान में नगर में होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक महात्मा हैनिमैन की 271वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा व गणमान्य नागरिकों ने चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दुर्गेश्वर वर्मा ने महात्मा हैनिमैन के योगदान को याद करते हुए कहा कि होम्योपैथी आज के समय में असाध्य रोगों के उपचार के लिए एक सुलभ और प्रभावी माध्यम है।
समारोह में डॉ. एमटी खान, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. प्रद्युम्न दीक्षित, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. गुलाम मोहम्मद, डॉ. मकसूद आलम और डॉ. मनोज सिंह को उनकी सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभासद मनोज जायसवाल, पवन मद्धेशिया, रोहित श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें