फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ श्रीविष्णु महायज्ञ शुरू

Wed, 11 Mar 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मथौली नगर पंचायत के रामजानकी मंदिर कुटी परिसर से निदाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के वार्ड नंबर सोलह लोहेपार घिवही स्थित राम जानकी मंदिर कुट्टी परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में निकाली गई कलश यात्रा से कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर से कलश यात्रा मुख्य चौराहा, फरदहां के रास्ते मुडिला हरपुर स्थित गंडक नदी घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद लोहेपार, अमोलापट्टी आदि गांव होते कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची। यज्ञाचार्य प्रमोद कुमार चौबे ने कलश का पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। यज्ञ समिति के संरक्षक सभासद हेमंत सिंह ने बताया कि यज्ञ का समापन 18 मार्च को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ होगा। यज्ञ के दौरान कथा वाचक मंजरी दिन में प्रवचन करेंगी। रात में रामलीला का मंचन होगा।
इस दौरान मथौली चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष सिंह, अदालत प्रसाद, दिनेश राव, राकेश उर्फ भोला यादव, रवींद्र सैनी, मार्कंडेय सिंह, यशवंत सिंह, कृष्ण उर्फ बबलू तिवारी, रामधनी चौरसिया, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रिंस मद्धेशिया, प्रिंस जायसवाल, अमृत सिंह, मानवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें