फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोधगया, बनारस, और काठमांडू की उड़ान के लिए मांगा सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बोधगया, बनारस, और काठमांडू की उड़ान के लिए मांगा सुझाव
विज्ञापन

- कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संयुक्त सचिव ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नागरिक उड्डयन विभाग की संयुक्त सचिव उषा पाढ़ी ने रविवार को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिल्ली से जारी उड़ान की समीक्षा की। स्थगित हो चुकी कोलकाता और मुंबई से संभावित उड़ान को लेकर जानकारी भी ली।
विज्ञापन

संयुक्त सचिव उषा पाढ़ी ने कहा कि जल्द ही इन जगहों से उड़ान आरंभ होगी। एयरपोर्ट अधिकारियों से बैठक में उन्होंने एयरपोर्ट के एक-एक बिंदु पर फीडबैक लिया। इसमें दिल्ली से जारी उड़ान को बेहतर बताया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर बौद्ध सर्किट का केंद्र है। यहां से बोधगया, बनारस, लखनऊ, भैरहवां, काठमांडू से उड़ान आरंभ कराने के लिए सुझाव मांगा। जल्द ही बौद्ध सर्किट को एयरपोर्ट से जोड़कर उड़ान आरंभ किया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि इस एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री व नागरिक उड्डयन मंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री विशेष ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान गोरखपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रभाकर वाजपेयी, अमर सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी, सुरक्षा प्रबंधक संतोष मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें