फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सात पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पुलिस विभाग में सराहनीय और निष्ठावान सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से कुशीनगर के सात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। बृहस्पतिवार को एसपी कार्यालय में एसपी केशव कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान किए।
विज्ञापन


एसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस सेवा में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की भावना का विशेष महत्व है। गृह मंत्रालय की ओर से प्रदान किए गए ये पदक पुलिसकर्मियों की वर्षों की मेहनत और समर्पित सेवा का सम्मान हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा। उत्कृष्ट सेवा पदक एएसपी सिद्धार्थ वर्मा,निरीक्षक अनिल सिंह यादव, पुलिस लाइन मुख्य आरक्षी सोनू कुमार, कोतवाली पडरौना मुख्य आरक्षी राहुल सिंह, स्वाट टीम के मुख्य आरक्षी विमलेन्द्र कुमार तिवारी, अभियोजन कार्यालय इसके अलावा अति उत्कृष्ट सेवा पदक उपनिरीक्षक रामबहाल सिंह, थाना बरवापट्टी के मुख्य आरक्षी विजय कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें