फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आजाद समाज पार्टी ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
एससी,एसटी,ओबीसी व महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी क
विज्ञापन
पडरौना। सामाजिक न्याय और समान अवसर के साथ वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र एडीएम पवन कुमार को सौंपा।
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाई गईं। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समानता और समान अवसर का अधिकार देता है। इसके बावजूद एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अपेक्षित भागीदारी नहीं मिल पाई है। पार्टी ने आरक्षण को सामाजिक भेदभाव, ऐतिहासिक वंचना और प्रतिनिधित्व की कमी को दूर करने का संवैधानिक माध्यम बताया।

ज्ञापन के माध्यम से आरक्षण व्यवस्था का प्रभावी पालन कराने, आरक्षित वर्ग के रिक्त पदों को शीघ्र भरने और एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की गई। पार्टी ने महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की मांग भी रखी। साथ ही दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए महिला आरक्षण में अलग कोटा निर्धारित करने और स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की गई। इस दौरान मुन्ना कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अब्दुल रहमान, सनी भारती, आकाश कुमार, विशाल कुमार भारती, मुजीब आलम, शेख सुल्तान खान, विशाल भारती, अब्दुल रहीम, शकील अली, साकिर अली, सनी गौतम, सोनी कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें