फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नकाबपोश चोरों ने घर में घुसकर उड़ाए लाखों के जेवर व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया में बीती रात नकाबपोश चोरों ने एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, रसूल अंसारी ग्राम मठिया भोकरिया निवासी रसूल अंसारी का आरोप है कि रात में परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश चोर घर में घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में रखे सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, कान के दो सेट फूल, नाक की नथिया, अंगूठी सहित अन्य जेवरात और करीब तीन हजार रुपये नकद लेकर भाग गए। रसूल अंसारी ने बताया कि चोरी के दौरान खटपट की आवाज सुनकर नींद खुली तो शोर मचाया लेकिन चोर भाग निकले। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर डॉयल 112 की पुलिस पहुंची और घटनास्थल देखा। थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें