फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहीद की पत्नी और बेटे का तिरंगा देकर विद्यालय में सम्मान

Thu, 13 Aug 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। विकासखंड रामकोला के खोटही बनकट स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में देश की सेवा के दौरान शहीद हुए असम राइफल्स के सूबेदार शंभू शरण यादव के परिवार का सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक सूर्य प्रताप ने शहीद की पत्नी जड़ावती देवी और उनके बेटे दुर्गेश यादव को सम्मानित किया। विद्यालय के बच्चों ने तिरंगा भेंट कर शहीद परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।
विज्ञापन


बताया गया कि असम राइफल्स में तैनात सूबेदार शंभू शरण यादव नौ अक्तूबर 2001 को ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में वह वीरगति को प्राप्त हुए थे। शंभू शरण यादव की स्मृति को जीवंत रखने के लिए उनके नाम पर सड़क का नामकरण भी किया गया है। वहीं, सरकार की ओर से उनके परिवार को जमीन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें