फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कमरे में कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 21 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के ग्राम रुदावलिया में शुक्रवार को करीब विवाहिता का शव कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका के गले पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी सिकंदर की शादी करीब चार वर्ष पूर्व तरयासुजान क्षेत्र के दनियाड़ी निवासी स्व. हरिशंकर चौहान की पुत्री मुन्नी देवी से हुई थी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो ससुराल के लोग उसके कमरे में गए। देखा तो मुन्नी का शव कुंडी से लटका मिला। परिवार के लोग घटना की सूचना मुन्नी के मायके वालों के अलावा ईंट-भट्ठे पर कार्य कर रहे उसके पति को दिया।
सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूछताछ के लिए पति को थाने ले गई। इस संबंध में एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस जांच कर रही है। मृतका के गले पर चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें