पडरौना। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक हरका में आयोजित पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुअ। इसमें नालंदा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। क्रिकेट मैच में विक्रमशील ने जीत हासिल की तो वॉलीबाल में नालंदा की टीम विजयी रही। सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। समापन के दिन इंडोर व आउटडोर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रियांशु की विक्रमशीला टीम ने जीत हासिल की। वहीं, अतुल मौर्य की टीम नालंदा उपविजेता रही। क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच तेज बहादुर बिंद रहे। मैन ऑफ द सीरीज विक्रमशीला के कप्तान प्रियांशु शुक्ल रहे। वॉलीबाल में नालंदा की टीम विजेता रही।