फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
माला देवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
-बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली के लाला टोला का मामला
विज्ञापन

-मायके के लोगों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस हिरासत में सास-ससुर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबेया पटखौली के लाला टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंचे मायके वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सास व ससुर को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार गांव निवासी कमलेश चौधरी और उनकी पत्नी माला में किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार की रात कहासुनी हो गई। शुक्रवार की सुबह माला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में मिला। शव मिलने की जानकारी के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। तभी किसी ने इसकी सूचना विवाहिता के मायके वालों को दे दी। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद मायके के लोग भी चौबेया पटखौली गांव आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों की सूचना पर बरवापट्टी थाने की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। विवाहिता के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी माला की शादी कमलेश से साल 2019 में हुई। उनसे दो बच्चे भी हैं, जिसमें चार वर्ष पुत्र सत्यम व ढाई वर्षीय बेटी राध्या है। आए दिन कमलेश व उसके परिवार के लोग उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने ही मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें