फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 02 Feb 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के हरिहरनाथ दक्षिणी वार्ड नंबर-16 की 24 वर्षीय नवविवाहिता की शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवविवाहिता की शादी बीते चार दिसंबर को हुई थी।
विज्ञापन

नगर के वार्ड हरिहरनाथ दक्षिणी निवासी योगेंद्र शर्मा की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के सौनहा गांव के अक्षयबर शर्मा की पुत्री 24 वर्षीय शीतू शर्मा से हुई थी। शनिवार को दोपहर बाद वह रोज की तरह खाना खाकर अपने कमरे में चली गई। शाम पांच बजे जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो घर की महिलाएं उसे बुलाने के लिए वहां पहुंचीं। दरवाजा बंद होने की वजह से महिलाएं चिल्लाने लगीं, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। बाहर बैठे परिजनों ने चीख-पुकार की आवाज सुनी तो फाटक तोड़कर अंदर गए। देखा कि वह अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। आनन-फानन में परिजन कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए, जहां डाॅक्टर ने शीतू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धनवीर सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें