फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विवाहिता पर चाकू से हमला, बहन भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुरमौटा गांव में विवाहिता पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। विवाहिता अंजुम आरा खातून ने पति रोशन पर चाकू से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन शबनम भी हमले में घायल हो गई। पुलिस ने पति समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंजुम आरा खातून के अनुसार करीब तीन वर्ष पहले उसकी शादी कुरमौटा गांव निवासी रोशन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे और गाली-गलौज के साथ मारपीट करते थे। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे वह अपनी बहन शबनम के घर पर थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति रोशन चाकू लेकर वहां पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। इस संबंध में एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि पत्नी के तहरीर पर पति पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें