फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुराने पुल के समानांतर बनेगा नया पुल, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह और विधायक मनीष जायसवाल ने पूजन के बाद रखी निर्माण की आधारशिला
विज्ञापन

- 12.5 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा होगा पुल, पीडब्ल्यूडी को मिली निर्माण की जिम्मेदारी


पडरौना। शहर के बलूचहां मार्ग पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुराने पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। करीब 4.86 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का बुधवार को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह और सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पूजन-अर्चन के बाद शिलान्यास किया। नया पुल बनने से जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित लघु सेतु की लंबाई 12.5 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर होगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड को सौंपी गई है। बलूचहां मार्ग पर नहर के ऊपर बने पुराने पुल की चौड़ाई कम होने से अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। सुबह और दोपहर के समय स्कूली बच्चों की आवाजाही और वाहनों का दबाव बढ़ने से यहां जाम लग जाता है। आसपास के गांवों से पडरौना आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बलूचहां पुल के कारण लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नए पुल के निर्माण की पहल की गई है। इससे आवागमन सुगम होगा। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत दिलाना और बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नए पुल से स्कूली बच्चों के साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सदर ब्लॉक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सूबेदार यादव, अवर अभियंता भरत गुप्ता, मंटू बाबा, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें