फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाजार गुलजार...तिरंगा और किमामी सेंवइयों की मांग

Sat, 21 Mar 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ईद की तैयारी को लेकर सेवई की खरीदारी करतीं महिलाएं।संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पडरौना। ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रमुख बाजारों में सेंवई की दुकानों पर खासा भीड़ रही। सुबह से देर शाम तक सेंवइयों, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी की गई। दुकानों से उठती खुशबू व भीड़भाड़ से बाजार में रौनक है। उधर, कपड़े की दुकानों पर परिवार वालों के साथ महिलाओं और बच्चों ने पसंद के कपड़े खरीदे। देर शाम तक शहर की सड़कों पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल देखी गई। शहर के तिलक चौक स्थित सेवई के दुकानदार ऐनुल हक ने बताया कि गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी से लच्छा सेंवई, किमामी, तिरंगा, कुरमा, लच्छा, सूखी मीठी, फेनी संेवई मंगाई गई है। इनका रेट 100 से लेकर 300 रुपये तक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें